खास खबर:मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ राकेश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की कॉन्फ्रेंस बैठक।
इंडिया क्राईम तक न्यूज़ खबरें बेबाक़, सच्चे तीखे तेवरों के साथ। (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ राकेश गुप्ता ने अधिकारियों के साथ की कॉन्फ्रेंस बैठक। मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डारेक्टर डा. राकेश गुप्ता ने विडियो कॉफैंस के माध्यम से प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि हरियाणा को चार राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार प्राप्त हुए है, उसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होने कहा कि हरियाणा का लिंग अनुपात इस वर्ष 914 रहा हैं, उसके लिए भी बधाई देेते हुए कहा कि आने वाले समय इसे बढ़ाकर 950 तक प्रयत्न जारी रखना है। उन्होंने कुरुक्षेत्र, करनाल व झज्जर द्वारा किए गए कार्यो की प्रशांसा करते हुए सम्बधित क्षेत्र में संबंधित जिलों से जानकारी लेते हुए कहा कि बताए उन्होंने श्रेष्ट कार्य प्रर्दशन के लिए किस प्रकार से कार्य किया है। ...