Skip to main content

Posts

खास ख़बर:नूह अतरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने किया पदभार ग्रहण।

खास ख़बर:नूह अतरिक्त उपायुक्त राहुल हुड्डा ने किया पदभार ग्रहण। (बिलाल अहमद) ब्यूरो चीफ नूह मेवात। भारतीय प्रशासनीक सेवा 2015 बैच के श्री राहुल हुड्डा ने मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त के पद का पदभार ग्रहण लिया है। इससे पूर्व श्री राहुल हुड्डा सिरसा में बतौर उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है। श्री हुड्डा ने अपना पदभार संभालते हुए बताया कि वे जिले में राज्य सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को प्राथमिक के आधार पर लागू करवाने  के साथ-साथ स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध करवाने में कोई ओर कसर नही रखेगें। श्री हुड्डा मधुर व कोमल स्वभाव के धनी है। उल्लेखनीय है कि श्री राहुल हुड्डा वर्ष 2012 बैंच के आईपीएस अधिकारी के तौर पर भी हिसार व अंबाला में अपनी सेवाएं दे चुके।

खास खबर:कई माह से गिरी हुई है स्कूल की दीवार, शिक्षा विभाग बेखबर।

खास खबर:कई माह से गिरी हुई है स्कूल की दीवार, शिक्षा विभाग बेखबर। (बिलाल अहमद) ब्यूरो चीफ नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव राजोली राजकीय प्राथमिक पाठशाला की दिनांक2मई2018 की शाम तेज आंधी आने के कारण अचानक दीवार गिर गई थी। लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग गिरी हुई दीवार की मरम्मत नहीं करा पाया।   शिक्षा विभाग के अधिकारी बिल्कुल लापरवाह व बेखबर नजर आ रहे है। हम आपको बता दें राजोली गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला बिल्कुल रोड पर ही है रोड साइड की दीवार गिरने से छोटे-छोटे पढ़ने वाले बच्चों के सर पर भी खतरा मंडरा रहा है। दीवार गिरने के कारण अकसर स्कूल रोड के पास होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को दुर्घटना का भय भी बना हुआ है।  हालात इस प्रकार बने हुए कुछ शरारती तत्व स्कूल में शौच आदि तथा स्कूल में लगे पोधो को पशु बकरी वगेरह चबा जाती है। क्या कहते स्कूल के मुख्याध्यापक: वहीं इस बारे में राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजोली के मुख्याध्यापक तिरलोक कुमार का कहना है तेज आंधी के कारण स्कूल की दीवार कई माह पहले गिर गई थी इसके बारे में हमने विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया हुआ है।ज...

खास खबर:जिले को अपराध मुक्त बनाना ही प्राथमिकता:SP संगीता कालिया

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:जिले को अपराध मुक्त बनाना ही प्राथमिकता:SP संगीता कालिया  जिले को अपराध मुक्त बनाना नूह पुलिस की पहली प्राथमिकता होगी। जिले में महिला अपराध भ्रष्टाचार चोरी लूट डकैती गोकशी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  उक्त बातें हाल ही में नूह जिले की नव नियुक्त पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता रानी कालिया ने कही। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अपराध व अपराधियों को शरण देने वालों को कड़ी शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है या तो अपराध की दुनिया से अलग हो जाएं या जिला छोड़कर ही कहीं बाहर चले जाएं। अपराध की दुनिया में सन लिप्त अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाले आदतन अपराधियों को नूह पुलिस हर हाल में सलाखों के पीछे पहुंचा कर ही दम लेगी। महिला सुरक्षा को लेकर एसपी ने कहा जिले में लड़कियों के हर स्कूल कॉलेज के सामने पुलिस की पीसीआर तैनात होगी। मनचले किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होंगे। वही नूह पुलिस द्वारा हर हाल  जिले में अपराध को लेक...

खास खबर:मेवात राजस्थान हरियाणा इनामी बदमाश इकराम पुलिस के लिए सिदर्द बना हुआ था, अब पुलिस की हिरासत में।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:मेवात राजस्थान हरियाणा इनामी बदमाश इकराम पुलिस के लिए सिदर्द बना हुआ था, अब पुलिस की हिरासत में। एक लाख का इनामी बदमाश इकराम पुलिस के लिए सिदर्द बना हुआ था पुन्हाना उपमंडल के गांव बीसरू निवासी इकराम पुत्र हमीद कुरैशी मेवात ही नहीं बल्कि हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों के लिए सिदर्द बना हुआ था। इकराम अपने गांव में पुलिस पर कई बार फाईरिंग कर चुका है। पिछले 10 साल से इकराम की मेवात सहित कई राज्यों की पुलिस को तलाश थी। पुलिस की पकड से दूर होने पर हरियाणा पुलिस ने ने आरोप इकराम पर एक लाख रूपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। बृहस्पतिवार को इकराम की गिरफ्तारी से मेवात पुलिस ने राहत की संास ली है। अब मेवात पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनके अपराधों का खुलासा करने में जुट गई है। आरोपी इकराम पर 14 और अरशद पर 9  मामले दर्ज है  बदमाश इकराम पर मुकदमा नंबर 127 दिनांक 9 अगस्त 2017 को थाना बिछौर में पुलिस पर फाईरिंग करने, मुकदमा नंबर 84 दिनांक 10 मई 2018 को पुलिस पर फाईरिंग करने का बिछौर थान...

खास खबर:मृतक बदमाश अरसद पर कई राज्यों में दर्ज है 9 मुकदमें: एसपी

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:मृतक बदमाश अरसद पर कई राज्यों में दर्ज है 9 मुकदमें: एसपी गुरूवार को बीसरू गांव में पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ की गई कार्यवाही के बाद मेवात की पुलिस कप्तान संगीता कालिया ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होनें दावा किया की मृतक बदमाश अरसद  पर जिले सहित विभिन्न प्रदेशो में 9 मुकदमें दर्ज है, वहीं इस गैंग के सरगना इकराम पर 14 मुकदमें दर्ज है। एसपी ने बताया कि पुलिस को अल सुबह सूचना मिली की इकराम नामक बदमाश बीसरू गांव में अपनी गैंग के साथ मौजूद है। इसी के  आधार पर रेवाडी के सीआईए इंचार्ज प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अलग अलग टीमें बनाई और उन्हें रेड के लिये भेज दिया। गांव के पास पंहुचने पर पुलिस टीम को सूचना मिली बदमाश गांव में नहीं बल्कि गांव से बहार है।  मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर पुलिस पंहुची तो पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंंग की। जिसमें इकराम के साथी बदमाश अरसद को गोली लगी। जिसकी गोली लगने से मौत हो गई।  अरसद और इकराम दोनों ही ईना...

खास खबर:पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखी नूह जिले की नवनियुक्त एसपी श्रीमती संगीता रानी कालिया, अधिकारियों को दिए खास दिशा निर्देश।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:पदभार ग्रहण करते ही एक्शन में दिखी नूह जिले की नवनियुक्त एसपी श्रीमती संगीता रानी कालिया, अधिकारियों को दिए खास दिशा निर्देश।  नुह जिले की नवनियुक्त पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता रानीका लिया ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। हम आपको बता दें नूह जिले के इतिहास में पहली आईपीएस नाजनीन भसीन के बाद दूसरी महिला एसपी आईपीएस संगीता कालिया ने नूह जिले की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला है।  पदभार ग्रहण करते ही नई पुलिस कप्तान श्रीमती संगीता कालिया ने सभी पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाकर सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं।  उन्होंने कहा है कि जिले में होने वाले अपराध गोकशी, चोरी डकैती, छीना झपटी ऑनलाइन ठगी आदि वारदातों पर नूह पुलिस की पैनी नजर होगी जिसकी पैरवी वह खुद करेंगी। जिले में महिला अत्याचार अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी डीएसपी थाना प्रबंधकों चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मियों को सख्त दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अपराध किसी भी कीमत पर बर्द...

खास खबर:नूह CIA पुलिस ने दबोचे नकली सोने की ईंट का लालच देकर ठगी करने वाले 2 आरोपी।

इंडिया क्राईम तक न्यूज़ (बिलाल अहमद) ब्यूरो रिपोर्ट नूह मेवात। खास खबर:नूह CIA पुलिस ने दबोचे नकली सोने की ईंट का लालच देकर ठगी करने वाले 2 आरोपी। नूह सीआईए पुलिस ने सोने की नकली ईट का लालच देकर महाराष्ट्र के व्यक्ति से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार नूह सीआईए प्रभारी अब्बास खान  ने बताया शिकायत प्राप्त हुई थी महाराष्ट्र जिले के आकोला निवासी पुरुषोत्तम पुत्र अनंता वे उसके साथी गणेश को नूह बुलाकर मारपीट व नकली सोने की ईंट का लालच देकर 10000 रुपए एटीएम कार्ड आदि लूटने वाले आरोपियों को नूह सीआईए पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।   मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों की तलाश शुरू की तो साहिद मुबारिक पुत्र सुभान खान जाती मेव निवासी गोधोला को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड पर लिया है। नूह सीआईए प्रभारी अब्बास खान के मुताबिक आरोपियों से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने की आशंका है।